Thursday, January 23, 2020

भारतीय किसान यूनियन "लोकशक्ति " तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर सम्पन्न ।



भाकियूलो .के बैनर तले पूर्वायोजित शिविर प्रयागराज के परेड ग्राउंड मे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई । जिसमे देश के सभी राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से किसान पहुंचे और अपनी गंभीर समस्याओं से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज जी एवं राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार गिरि जी के साथ साथ अपने प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के माध्यम से अवगत कराया ।
किसानो की समस्यासमस्याओ पर गंभीरतापूर्वक चिंतन - मनन करने के उपरांत किसान विरोधी समस्याओ के निदान हेतु आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई । राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार गिरि जी ने दिन व रात एक कर संगठन के विस्तार हेतु क्रमशः  सबसे निचले स्तर पंचायत , प्रखंड, जिला व सभी प्रदेश के स्तर पर पूर्ण कमिटी गठन के एक निश्चित रूपरेखा को रेखांकित करने पर बल देते हुए युद्धस्तर पर संगठनात्मक विस्तार  पर प्रकाश डाला । इसके बाद 25               सूत्री मांग - पत्र का ज्ञापन एसडीएम श्री विनोद पांडेय प्रयागराज, इलाहाबाद के माध्यम से प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार को सौंपा ।

Saturday, December 7, 2019

Uttar Pradesh Krishi Anusandhan Parishad

यू.पी.सी.ए.आर. अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने किया पुनीत गोस्वामी को मीडिया सलाहकार नियुक्त.
लोकप्रिय नेता, श्री विकास गुप्ता (अध्यक्ष - उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, राज्य मंत्री - यू.पी. सरकार) ने हाल ही में पुनीत कुमार गोस्वामी को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। पुनीत गोस्वामी उनके मीडिया सलाहकार के रूप में सभी जिम्मेदारी लेंगे और ऊपकार के लिए सभी प्रकार के मुद्दों से संबंधित मीडिया में सलाह देंगे।
गोस्वामी विकास गुप्ता को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह उनके जनकल्याणकारी कार्यों में शामिल होने और यूपीएआरसी से जुड़ने के महान अवसर देने के लिए बहुत आभारी हैं। इस अवसर पर पुनीत गोस्वामी श्री विकास गुप्ता की सराहना करते हुए बताते हैं कि  श्री विकास गुप्ता ने एनआरएचएम घोटाला, नोएडा ग्रेटर नोएडा ग्रुप हाउसिंग घोटाला, फार्म हाउस घोटाला, नोएडा प्रसिद्ध यादव सिंह घोटाला, नोएडा-दिल्ली डीएनडी टोल घोटाला जैसे कई घोटालों  को उजागर किया और उसके लिए लड़ाइयां लड़ी.
 पुनीत गोस्वामी का मुख्य कार्य श्री विकास गुप्ता के  मार्गदर्शन में मीडिया से जुड़े कार्यों को करना है. पुनीत गोस्वामी को यह कार्य उनके मीडिया और सामाजिक क्षेत्रों में किये गए सरहनीय कार्यों के कारण मिला है. और वे वहां भी ये कार्य करते रहेंगे.

Saturday, November 30, 2019

Diljaaniya


उभरती गायिका शिल्पी सक्सेना का आगाज़.


उभरती गायिका शिल्पी सक्सेना का आगाज़ गाना दिलजानियां से बाॅलीवुड में  हुआ है। परिवंश फिल्मस् ने उन्हें आगामी कई बड़ी एलबमों व फिल्मों में गाने का अवसर प्रदान किया है। अनूठी प्रतिभा की धनी शिल्पी सक्सेना मुख्य रूप से प्रयागराज जैसी पवित्र भूमि से ताल्लुक रखती है। उनके पहले गाने दिलजानियां ने संगीत पटल पर अपना नाम सुनहरे लफ्जों में अंकित कर दिया है। पूरे भारत में इसकी धूम मची हुइ्र्र है। दिलजानियां सभी तरह के म्यूजिक प्लेटफार्मों जैसे सावन, हंगामा और गाना पर उपलब्ध है। रीमेक वाले जहान में जहां आज हर पुराने गाने का रीमेक कर उसकी आत्मा को दफन कर दिया जाता है। वहीं आज शिल्पी अपनी खुद की धनों के जरिए इस खाई को भरने के प्रयास में लगी हैं। ये अपने में एक गर्व की बात है क्योंकि आज कल के उभरते कलाकार केवल रीमेक और उलजुलूल किस्म के गानों को गाते नजर आते हैं, न उनमें कोई स्वर न धुनों का समागम देखने को मिलता है। ऐसे में शिल्पी ने साफ सुथरी तर्ज पर गानें बनाए हैं। ये आज के दौर में किसी उपलब्धी से कम नहीं। शिल्पी सक्सेना दिलजानियां के अलावा इबादत और झूमले में भी अपनी गायिकी का जलवा दिखा चुकी हैं। उनके मत के अनुसार दिलजानियां इन सबसे अलग और काफी तरोताजा है। 


प्रयागराज की रहने वाली शिल्पी गाजियाबाद के आई टी एस काॅलेज आॅफ फार्मेसी में पढ़ती हैं, इतनी गुणी बेटी के पिता आर्मी में हैं, और मां एक गृहणी हैं। शिल्पी के साथ उनके साथी जिन्होंने इस गाने को बनाने में अपना सहयोग दिया है वे सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। और उनकी उम्मीद है कि इस गाने को लोग जरूर पसंद करेंगे।

शिल्पी के इस सफर में उनका पूरा साथ जाने माने संगीत निर्देशक व गीतकार गौरव श्रीवास्तव दे रहे हैं। उनका कहना है कि ‘ प्रतिभा और आपके गुण किसी के मोहताज नहीं होते जिस तरह आपके गुणों को समय दिखा देता है ठीक उसी तरह आपकी प्रतिभा भी लोगों की नजर से छुपी नहीं रह सकती। हम जैसे बस सही मार्गदर्शन दे कर इसे लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।’
शिल्पी के गायिकी के सफर में अगर नरेंद्र कुमार त्रिपाठी और पुनीत कुमार गोस्वामी का जिक्र ना किया तो शिल्पी का ये सफर अधूरा माना जाएगा। इस गाने में बतौर निर्माता सैदाबाद के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नरेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा सह निर्माता नेशन वन न्यूज पोर्टल के स्थानीय संपादक पुनीत कुमार गोस्वामी की भूमिका भी सराहनीय है। उन्हीं के अथक प्रयासों के बलबूते आज शिल्पी सक्सेना ख्याति के शिखर पर आई हैं।



शिल्पी सक्सेना की इस नई उपलब्धी को देखते हुए उन्हें आगे आने वाली और कई सारी एलबमों और फिल्मों में गाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे स्वयं शिल्पी और उनका परिवार काफी खुश है। उनका पूरा परिवार आज अपनी बेटी की इस ख्याति पर गर्व कर रहा है। दिलजानियां एलबम परिवंश फिल्मस् के बैनर तले 15 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि दिलजानियां एलबम में एक सैनिक की कहानी को दिखाया गया है, बाकी पूरी कहानी का सस्पेंस रिलीज होने के बाद ही खत्म होगा। क
उभरती गायिका शिल्पी सक्सेना का आगाज गाना दिलजानियां से बाॅलीवुड में  हुआ है। परिवंश फ़िल्म्स ने उन्हें आगामी कई बड़ी एलबमों व फिल्मों में गाने का अवसर प्रदान किया है। अनूठी प्रतिभा की धनी शिल्पी सक्सेना मुख्य रूप से प्रयागराज जैसी पवित्र भूमि से ताल्लुक रखती है। उनके पहले गाने दिलजानियां ने संगीत पटल पर अपना नाम सुनहरे लफ्जों में अंकित कर दिया है। पूरे भारत में इसकी धूम मची हुई है। दिलजानियां सभी तरह के म्यूजिक प्लेटफार्मों जैसे सावन, हंगामा और गाना पर उपलब्ध है। रीमेक वाले जहान में जहां आज हर पुराने गाने का रीमेक कर उसकी आत्मा को दफन कर दिया जाता है। वहीं आज शिल्पी अपनी खुद की धनों के जरिए इस खाई को भरने के प्रयास में लगी हैं। ये अपने में एक गर्व की बात है क्योंकि आज कल के उभरते कलाकार केवल रीमेक और उलजुलूल किस्म के गानों को गाते नजर आते हैं, न उनमें कोई स्वर न धुनों का समागम देखने को मिलता है। ऐसे में शिल्पी ने साफ सुथरी तर्ज पर गानें बनाए हैं। ये आज के दौर में किसी उपलब्धी से कम नहीं। शिल्पी सक्सेना दिलजानियां के अलावा इबादत और झूमले में भी अपनी गायिकी का जलवा दिखा चुकी हैं। उनके मत के अनुसार दिलजानियां इन सबसे अलग और काफी तरोताजा है। 


प्रयागराज की रहने वाली शिल्पी गाजियाबाद के आई टी एस काॅलेज ऑफ फार्मेसी में पढ़ती हैं, इतनी गुणी बेटी के पिता आर्मी में हैं, और मां एक गृहणी हैं। शिल्पी के साथ उनके साथी जिन्होंने इस गाने को बनाने में अपना सहयोग दिया है वे सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। और उनकी उम्मीद है कि इस गाने को लोग जरूर पसंद करेंगे।

शिल्पी के इस सफर में उनका पूरा साथ जाने माने संगीत निर्देशक व गीतकार गौरव श्रीवास्तव दे रहे हैं। उनका कहना है कि ‘ प्रतिभा और आपके गुण किसी के मोहताज नहीं होते जिस तरह आपके गुणों को समय दिखा देता है ठीक उसी तरह आपकी प्रतिभा भी लोगों की नजर से छुपी नहीं रह सकती। हम जैसे बस सही मार्गदर्शन दे कर इसे लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।’

नेशन वन न्यूज के स्थानीय सम्पादक एवं मौलिक भारत समाचार के प्रबंध सम्पादक पुनीत गोस्वामी है दिलजानिया के सह निर्माता..


शिल्पी के गायिकी के सफर में अगर नरेंद्र कुमार त्रिपाठी और पुनीत कुमार गोस्वामी का जिक्र ना किया तो शिल्पी का ये सफर अधूरा माना जाएगा। इस गाने में बतौर निर्माता सैदाबाद के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नरेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा सह निर्माता नेशन वन न्यूज पोर्टल के स्थानीय संपादक पुनीत कुमार गोस्वामी की भूमिका भी सराहनीय है।

एक सैनिक की कहानी पर आधारित होगी एल्बम.


  शिल्पी सक्सेना की इस नई उपलब्धी को देखते हुए उन्हें आगे आने वाली और कई सारी एलबमों और फिल्मों में गाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे स्वयं शिल्पी और उनका परिवार काफी खुश है। उनका पूरा परिवार आज अपनी बेटी की इस ख्याति पर गर्व कर रहा है। दिलजानियां एलबम परिवंश फ़िल्म्स के बैनर तले 15 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि दिलजानियां एलबम में एक सैनिक की कहानी को दिखाया गया है, बाकी पूरी कहानी का सस्पेंस रिलीज होने के बाद ही खत्म होगा।